22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

अक्षय-टाइगर ने नए साल पर दिया खास तोहफा, बड़े मियां छोटे मियां से नया लुक हुआ जारी

साल 2024 में अक्षय कुमार मल्टीपल प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए पाइप लाइन में हैं। इस लिस्ट में बड़े मियां छोटे मियां का नाम भी शामिल है। अक्षय कुमार ने नए साल के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है।अक्षय कुमार ने 1 जनवरी को अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया। एक्टर ने इसके लिए बड़े मियां छोटे मियां वाला अंदाज चुना।अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर जारी किया। पोस्टर में अक्षय, टाइगर श्रॉफ के साथ जेट स्कीइंग करते हुए फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।अक्षय कुमार ने पोस्ट के कैप्शन में न्यू ईयर विश करते हुए कहा, आपका नया साल बड़ा बने, छोटी छोटी खुशियों से। बड़े मियां छोटे मियां की तरफ से हैप्पी न्यू ईयर। थिएटर्स में मिलने के लिए 2024 की ईद बुक करना न भूले। चलिए 2024 में धमाल मचाते हैं। बड़े मियां छोटे मियां के रिलीज की बात करें तो ये मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म साल 2024 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेगा। फिल्म के कई स्टंट सीन्स को हॉलीवुड के एक्शन एक्सपर्ट की टीम के साथ शूट किया गया है। वहीं, स्टार कास्ट की बात करें, तो बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading