22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भीमताल में पकड़ी गई बाघिन की डीएनए रिपोर्ट से मिला नरभक्षी होने का सबूत

हल्द्वानी, 3 जनवरी । नैनीताल जिले में भीमताल के जंगलिया गांव में 25 दिसंबर की रात को एक बाघिन पकड़ी गई थी। इसने 3 महिलाओं को अपना निवाला बनाया था। अब उसकी डीएनए सैंपल की रिपोर्ट आ गई है।

रिपोर्ट से साफ हो गया है कि 25 दिसंबर को पकड़ी गई बाघिन ही नरभक्षी है। वन विभाग के टीम ने ट्रेंकुलाइजर कर बाघिन को पकड़ा था, जिसके बाद बाघिन की डीएनए रिपोर्ट भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून (डब्लूआईआई) भेजी गयी थी।

अब ये बात साफ हो गई है कि इसी बाघिन ने तीनों महिलाओं को अपना शिकार बनाया।

वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं टीआर बीजूलाल ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आ गई है। इसमें साफ है कि तीनों महिलाओं को जिसने अपना शिकार बनाया था, वो वही बाघिन है। पकड़ी गई बाघिन को पहले रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था। लेकिन रेस्क्यू सेंटर में पर्याप्त जगह नहीं होने के चलते रामनगर स्थित ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजी गई।

बाघिन फिलहाल बाड़े में कैद रहेगी।

गौरतलब है नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में बाघिन का पिछले कई महीनो से आतंक था। पकड़ी की बाघिन ने 10 दिन में दो महिलाओं सहित एक युवती को अपना निवाला बनाया था। बाघिन के पकड़े जाने से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading