September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

गोवा में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में एक गिरफ्तार

पणजी, 4 जनवरी । गोवा में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 48 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि घटना मार्च 2023 की है, जिसका खुलासा हाल ही में तब हुआ जब पीड़ित लड़की ने स्कूल टीचर काउंसलर को इस घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने कहा, “आरोपी व्यक्ति की पहचान बर्देज़-गोवा निवासी 48 वर्षीय दीपक रेडकर के रूप में हुई है।”

पीड़ित लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि मार्च, 2023 में बर्देज़-गोवा में आरोपी दीपक रेडकर ने अपनी यौन वासना को पूरा करने के लिए उसकी नाबालिग बेटी (16 साल) के साथ बलात्कार किया, जब पीड़िता उससे मिलने उसके घर आई थी।

मामला आईपीसी की धारा 376, गोवा बाल अधिनियम की धारा 8(2),पॉक्सो कानून की धारा 4,6,8,12 के तहत दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का शीर्ष सीईओ से आह्वान- ‘सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में शामिल हों वैश्विक कंपनियां

Newsdesk

ओडिशा : बचाए गए पांच ओरांगुटान बच्चों में से दो में एनीमिया पाया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading