31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी में नौ माह में 32 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे, काशी सबसे पसंदीदा स्थल

लखनऊ, 5 जनवरी । दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर उत्तर प्रदेश साल दर साल नये रिकॉर्ड के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी तो वहीं 2023 के शुरुआती 9 महीने में ही 32 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने यूपी को एक्सप्लोर किया है। इसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी है।

प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटकों ने काशी का रुख किया। प्रयागराज और अयोध्या आने वाले सैलानियों की संख्या भी करोड़ों में रही। पर्यटन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार साल 2023 में जनवरी से लेकर सितंबर तक उत्तर प्रदेश आने वाले देसी सैलानियों की संख्या 31,91,95,206 रही। वहीं, 9,54,866 विदेशी पर्यटक भी यूपी पहुंचे। इनमें भी सर्वाधिक संख्या वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों की रही।

जनवरी से सितंबर तक वाराणसी में कुल 8,42,04,814 पर्यटक वाराणसी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 8,40,71,726। जबकि, विदेश पर्यटकों की संख्या 1,33,088 रही।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काशी के बाद सैलानियों की दूसरी पसंद प्रयागराज रही। यहां कुल 4,49,95,996 पर्यटक साल 2023 में जनवरी से सितंबर तक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 4,49,93,289 रही। वहीं, 2,707 विदेशी पर्यटक भी प्रयागराज पहुंचे।

इसी प्रकार तीसरे नंबर पर अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या रही। जनवरी 23 से सितंबर 23 तक कुल 2,03,64,347 पर्यटक अयोध्या पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2,03,62,713 रही। जबकि, विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,634 दर्ज की गई।

यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या जनवरी और जुलाई माह में दर्ज की गई है, जो कि 5.56 से 5.80 करोड़ के बीच रही।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading