32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

नडाल नई चोट के कारण मानसिक रूप से ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे : एलेक्स

नई दिल्ली, 8 जनवरी । पूर्व स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी एलेक्स कोरेट्जा का मानना है कि राफेल नडाल अपनी नई चोट के कारण मानसिक रूप से ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे, जिसके कारण 37 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन से नाम वापस ले लिया है।

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में नहीं खेलेंगे। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने यह फैसला पिछले सप्ताह ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के दौरान मांसपेशियों में लगी चोट के कारण लिया है।

इस नई चोट के बावजूद एलेक्स कोरेट्जा आगामी सीज़न के लिए नडाल को लेकर काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ब्रिस्बेन में नडाल के हालिया मैचों को ध्यान में रखते हुए एलेक्स कोरेट्जा का मानना है कि 37 वर्षीय खिलाड़ी मानसिक रूप से उबर जाएगा ।

एलेक्स कोरेट्जा ने यूरोस्पोर्ट को बताया, “यह निश्चित रूप से एक झटका है। प्रतिस्पर्धा के बिना इतने महीनों के बाद मांसपेशियों में आपको कुछ असुविधा महसूस हो सकती है। यह हैरानी कि बात नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उस स्थान पर नहीं है जहां पहले चोट लगी थी।”

एलेक्स कोरेट्जा ने इस बात पर जोर दिया कि नडाल की मानसिक लचीलापन उनकी वापसी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading