32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलहेडलाइंस

पेगुला ने पेरा को हराकर एडिलेड क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

एडिलेड, 10 जनवरी । एडिलेड इंटरनेशनल में बुधवार को एक ऑल-अमेरिकन मुकाबले में नंबर 2 सीड जेसिका पेगुला ने बर्नार्ड पेरा को 4-6, 6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

जेसिका पेगुला को एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करने और डब्ल्यूटीए 500 इवेंट के दूसरे दौर में 69वीं रैंक वाली पेरा पर जीत हासिल करने के लिए 2 घंटे और 12 मिनट की जरूरत पड़ी।

अपने पहले दौर में बाई के बाद पेगुला ने सीज़न के अपने दूसरे आयोजन में 2024 में जीत-हार का रिकॉर्ड 2-1 बना लिया।

डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते के यूनाइटेड कप में गत चैंपियन अमेरिकी टीम के हिस्से के रूप में पेगुला ने अजला टोमलजानोविक को हराकर 1-1 से बढ़त हासिल की, लेकिन केटी बोल्टर से उसे हार का सामना करना पड़ा।

अब उनका सामना गुरुवार को कैटरीना सिनियाकोवा और अनस्तासिया पावलुचेनकोवा के बीच होने वाले ऑल-क्वालीफायर मुकाबले की विजेता से होगा। सिनियाकोवा ही वह खिलाड़ी थीं जिन्होंने क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में पेरा को हराया था।

अन्य ख़बरें

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading