30.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

मुरैना में फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का खुलासा, मुख्य आरोपी की तलाश

मुरैना 12 जनवरी । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का खुलासा हुआ है। यहां से जमीनों की रजिस्ट्री की जाती थी। पुलिस और प्रशासन की दबिश में इस फर्जी कार्यालय से बड़ी तादाद में पुरानी रजिस्ट्री के साथ सील और टाइपराइटर भी बरामद हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा की दीक्षित गली में एक मकान से फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय संचालित होने की सूचना मिली थी।

प्रशासन और पुलिस के अमले ने दबिश दी तो मकान के एक हिस्से में फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय चलता मिला। मौके पर 40 फर्जी रजिस्ट्रियां, रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी व शाखाओं के नाम की कई सीलें, टाइपराइटर, कई आधार कार्ड, वोटर कार्ड, स्टांप व रजिस्ट्री में उपयोग होने वाले कई तरह के फर्जी दस्तावेज मिले।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में शामिल कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मगर, इनका मुख्य सरगना संजीव कुलश्रेष्ठ फरार है। इस मामले का खुलासा तब हुआ है जब तहसीलदार कुलदीप दुबे के पास रजिस्ट्री के फर्जी कार्यालय के संचालित होने की शिकायत आई।

बताया जा रहा है कि यह फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय पिछले कुछ वर्षों से चल रहा था। इस कार्यालय से अब तक कितनी फर्जी रजिस्ट्री हुई है, इसका विवरण प्रशासन और पुलिस तैयार कर रही है।

अन्य ख़बरें

मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका

Newsdesk

पत्रकार पायल मेहता की मौत पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Newsdesk

दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या, हमले में छोटा भाई भी घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading