September 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

मुझे सुनील नरेन पर गर्व है : कार्तिक

अबू धाबी, 8 अक्टूबर | कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स 10 रनों से हरा दिया। जीत के बाद टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने सुनील नरेन की तारीफ की है और कहा है उन्हें नरेन पर गर्व है। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले नरेन टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन बुधवार को टीम ने उन्हें चौथे नंबर भेजा। नरेन ने फिर गेंदबाजी में भी अच्छा किया।

मैच के बाद कार्तिक ने कहा, “कुछ अहम खिलाड़ी हैं, नरेन उनमें से एक हैं। हम जो उनके लिए कर सकते हैं वो यह है कि हम उनका साथ दें। एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे उन पर गर्व है। हमने सोचा कि हम नरेन पर से दबाव हटाएं और इसलि हमने राहुल को ऊपर भेजा।”

उन्होंने कहा, “हमारी बल्लेबाजी लचिली है। मैंने नंबर-3 से शुरुआत की थी और नंबर-7 पर आ गया। यह अच्छी बात है।”

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई एक समय जीतती दिख रही थी लेकिन कोलकाता ने वापसी कर उसे हार की ओर धकेल दिया।

कार्तिक ने कहा, “उन्होंने जिस तरह से शुरुआत की थी वो शानदार थी, लेकिन अंत में मुझे सुनील और वरुण पर काफी विश्वास था जो काम आया।”

अन्य ख़बरें

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

दूसरा टी20: संजू-अभिषेक के बीच 88 रन की तूफानी साझेदारी, 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

Newsdesk

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading