24 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन के संयोजक बनने से किया इनकार

पटना, 13 जनवरी । विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल दलों की शनिवार को वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक में जदयू की ओर से अध्यक्ष नीतीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश के मंत्री संजय झा शामिल हुए।

बैठक में नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन के संयोजक बनाए जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बैठक से निकलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को ही ‘इंडिया’ गठबंधन का चेयरमैन बनना चाहिए।

संजय झा के मुताबिक नीतीश कुमार ने संयोजक बनने को लेकर अपनी सहमति नहीं दी। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि मेरी किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही किसी भी पद में दिलचस्पी से इनकार करते रहे हैं। हालांकि, उनके संयोजक बनाए जाने के कयास लगते रहे हैं।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading