23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

देहरादून में गुलदार के बढ़ते हमलों पर सीएम धामी के निर्देश पर रात्रि गश्त

देहरादून, 16 जनवरी । देहरादून में गुलदार और बाघ का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां के लोगों में दहशत का माहौल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैनाल रोड़ पर हुए बाघ के हमले में घायल बच्चे के मामले पर संज्ञान लेते हुए कड़े कदम उठाने के वन विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने साथ ही 24 घंटे वन विभाग को अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश दिए। किसी भी वन अधिकारी ने अगर कोई भी लापरवाही की तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में गुलदार या बाघ द्वारा बच्चे पर हमला करने की घटना के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को प्रभावित इलाकों में वाहनों से नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। अब राजपुर तथा रायपुर पुलिस नियमित रूप से प्रभावित इलाकों में वाहनों से गश्त कर रही है। लोगों को लाउडस्पीकर से सावधानी बरतने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।

साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब वन विभाग के साथ अपेक्षित सहयोग के साथ समन्वय स्थापित कर गुलदार या बाघ को पकड़ने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पिंजरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस और वन विभाग द्वारा स्थानीय लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि प्रभावित इलाकों में रात्रि के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और अपने आसपास गुलदार के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग अथवा पुलिस कंट्रोल रूम पर 112 पर को सूचित करें।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading