28.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

ग्वालियर में नौकरी के बदले आबरू की मांग करने वाला भोपाल से गिरफ्तार

भोपाल/ग्वालियर, 16 जनवरी । मध्य प्रदेश में नौकरी के बदले आबरू की मांग करने वाले को ग्वालियर पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की सेवाएं पहले ही खत्म की जा चुकी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों ग्वालियर में बीज विकास निगम में भर्ती के लिए कृषि विश्वविद्यालय में साक्षात्कार हुआ था। साक्षात्कार लेने वाले दल में शामिल बीज निगम के प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार ने एक छात्रा को फोन कर नौकरी के बदले आबरू की मांग की थी।

छात्रा की शिकायत पर ग्वालियर अपराध शाखा ने प्रकरण दर्ज किया। वहीं बीज निगम ने आरोपी संजीव को बर्खास्त कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की अपराध शाखा का दल भोपाल आया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को पुलिस भोपाल से ग्वालियर ले गई है। छात्रा की ओर से पुलिस में की गई शिकायत बताया गया था कि वह ग्वालियर में पढ़ती है, तीन जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल में मध्य प्रदेश राज्य बीमा निगम ने इंटरव्यू कराया। इंटरव्यू होने के कुछ घंटे बाद एक फोन आया और अजीबोगरीब मांग की गई और कहा गया कि एक रात मुझे देनी होगी।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading