23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिजनौर में मवेशी का चारा लेने गई युवती पर बाघ ने किया हमला, मौत

बिजनौर, 16 जनवरी । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अमानगढ़ टाइगर क्षेत्र जंगल में बाघ के हमले में एक युवती की मौत हो गई। युवती मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी और बाघ ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि अमानगढ़ टाइगर रिजर्व जंगल के पास एक युवती अपने परिजनों के साथ मवेशी के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान युवती पर एक बाघ ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

युवती की पहचान झूलोखत्ता निवासी दिलबीबी उर्फ शाबुरा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि शाबुरा (20) सोमवार शाम को हमारे साथ पालतू मवेशी के लिए चारा लेने गई थी। युवती हम से कुछ दूरी पर चारा इकठ्ठा कर रही थी कि तभी समीप झाड़ी में छिपे बाघ ने युवती पर हमला कर दिया। युवती की गर्दन दबाकर बाघ जंगल की तरफ भागने लगा।

इसी दौरान परिजनों ने देखकर हो-हल्ला करना शुरू किया। शोर सुनकर बाघ युवती को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। युवती की गर्दन और सिर में गहरे घाव थे। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बिजनौर प्रभागीय वन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि घटना को देखते हुए गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। ड्रोन से भी बाघ पर निगाह रखी जा रही है। घटनास्थल के पास में पिंजरा लगाया गया है। जल्द ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय लोगों को वन क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading