September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

सिवनी में बदमाशों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल

सिवनी, 19 जनवरी । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बदमाशों को पकड़ने गए पुलिस दल पर फायरिंग कर दी गई। बदमाशों की फायरिंग में एक प्रधान आरक्षक घायल हुए हैं। उपचार के लिए उन्हें नागपुर भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि डूडा क्षेत्र में कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

इस सूचना पर पुलिस का दल पहुंचा तो बदमाशों ने बम्होरी गांव के पास गोलियां चलानी शुरु कर दी।

इस फायरिंग में एक गोली प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को लगी, वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागपुर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीन पुलिस जवानों का दल आरोपियों को पकड़ने गया था, तभी एक आरोपी ने अपने साथियों को बचाने के लिए पुलिस पर गोली चला दी।

यह गोली राकेश ठाकुर को लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं मगर गोली चलाने वाला फरार है।

अन्य ख़बरें

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

जनजातीय नायकों के बलिदान दिवस की अभूतपूर्व तैयारियां

Newsdesk

बिना नंबर की कार से ढोई जा रही थी अंग्रेजी शराब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading