September 17, 2026
सी टाइम्स
खेल

हमने सब कुछ सही किया : रोहित शर्मा

अबू धाबी, 12 अक्टूबर | दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम ने रविवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में सब कुछ अच्छा किया।

दिल्ली ने मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने दो गेंद पहले पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच के बाद रोहित ने कहा, “यह जीत काफी मायने रखती है। हम जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उससे हमें आगे के लिए आत्मविश्वास मिलेगा। टूर्नामेंट के पहले हाफ में हम जिस तरह से खेले उससे मैं काफी खुश हूं। हमारे लिए दिन काफी अच्छा रहा। हमने सब कुछ अच्छा किया।”

उन्होंने कहा, “हमने गेंदबाजी अच्छी की, बल्लेबाजी अच्छी की, हां अंत में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन यह होता है। हमने हमेशा अंत तक एक सेट बल्लेबाज के विकेट पर रहने की बात की है क्योंकि हम परिस्थितियों को जानते हैं। हमें इस चीज पर और मेहनत करने की जरूरत है। इस सीजन लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा है, लेकिन जिस तरह से हमने किया वो अच्छा है। इससे हमें आत्मविश्वास मिलता है कि हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।”

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading