23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

युवती से मिलने गए युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली, हत्या का आरोप

रांची, 20 जनवरी । पश्चिमी सिंहभूम में चक्रधरपुर के कोटुआ गांव में एक युवक की लाश शनिवार को पेड़ से लटकती पाई गई। उसने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर लाश लटका दी गई, इसकी जांच चल रही है। मृतक युवक की पहचान कटाईकेला पंचायत के पुरानाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय करन कालंदी के रूप में हुई है।

परिजनों का कहना है कि वह शुक्रवार की शाम कोटुवा गांव गया था। वह किसी युवती से मिलने की बात कहकर निकला था। जब रात को नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

इसके बाद शनिवार सुबह कोटुवा गांव के एक आम पेड़ में उसकी लाश लटकी होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी।

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment