May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मध्य प्रदेश में हर तरफ उत्सव सा नजारा

भोपाल, 22 जनवरी । अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस मौके पर देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश भी राम के रंग में रंगा हुआ है। हर तरफ उत्सव और दीपावली जैसा नजारा है।

सोमवार की सुबह से ही देवालयों से लेकर गली-चैराहा में उत्सवों के आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है।

श्रद्धालु और राम भक्त जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं और मंदिरों में रंगोलियां बनाई जा रही हैं।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने राम नाम का जाप किया और प्राण प्रतिष्ठा को भारत के लिए गौरव बताया।

इसी तरह ओरछा से लेकर चित्रकूट तक विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं और हर कोई अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उत्साहित है।

अन्य ख़बरें

ओवरटेक कर रही बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, बस पलटने से कई घायल

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि, आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए निगम मुस्तैद, होर्डिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश

Newsdesk

बरगी हादसे के घायलों से वसूली पड़ी भारी
नोबल अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading