23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

बोकारो में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

रांची, 23 जनवरी । बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक युवक का पेड़ पर लटकता शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि, हर पहलू पर जांच की जा रही है।

शव की शिनाख्त पेटरवार निवासी कार्तिक महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में था और घर पर भी बहुत कम रहता था। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तों से पैसे मांग रहा था। इस वजह से आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या कर ली होगी।

अब तक किसी व्यक्ति से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment