17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

चीला हादसे के मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, सिर में चोट लगने से सभी ने गंवाई जान

ऋषिकेश, 24 जनवरी । ऋषिकेश-चीला रोड पर 8 जनवरी को नई गाड़ी का ट्रायल लेने के लिए वन विभाग के 10 अधिकारी गए थे। जहां तेज रफ्तार के कारण अचानक गाड़ी का टायर फट गया था, जिसके कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया था।

हादसे में घटनास्थल पर ही दो अधिकारियों की मौत हो गई थी। जबकि, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। एक महिला अधिकारी का शव चार दिनों बाद नहर से बरामद किया गया था। जिन सात लोगों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था, उनमें से भी तीन की मौत हो गई थी। इस हादसे में मारे गए सभी छह लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वरदान आलोकी नाथ की मौत नहर में डूबने से नहीं बल्कि सिर में चोट लगने से हुई है। गाड़ी में सवार दो अफसर चीला शक्ति नहर में जा गिरे। हादसे में चीला के रेंजर शैलेश घिल्डियाल, उप वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी, सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी और अंकुश की मौत हो गई थी।

विवेचना अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि हादसे में सभी मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। सभी की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। महिला अधिकारी आलोकी नाथ की मौत का कारण भी सिर में गंभीर चोट लगना ही है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading