November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

समलेश्वरी मंदिर के उद्घाटन के लिए 27 जनवरी को ओडिशा सरकार ने की छुट्टी की घोषणा

भुवनेश्वर, 25 जनवरी । संबलपुर में समलेश्वरी मंदिर क्षेत्र प्रबंधन और लोकल इकोनॉमी इनिशिएटिव के उद्घाटन समारोह को लेकर ओडिशा सरकार ने 27 जनवरी को राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की है।

समलेई परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक करने वाले हैं।

परियोजना के भव्य समारोह को देखने वाले भक्तों की सुविधा के लिए, सीएम पटनायक ने 27 जनवरी को राज्य के सभी कॉलेजों और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की। राज्य भर के सरकारी कार्यालय भी 27 जनवरी को बंद रहेंगे।

सरकार ने समलेश्वरी मंदिर और उसके आसपास की 40 एकड़ भूमि को विकसित करने की परियोजना पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस परियोजना में 12 एकड़ के मंदिर परिसर के अंदर भक्तों के लिए सुविधाओं का विकास और चार ऊंचे विरासत स्वागत द्वार और एक विरासत गलियारे का विकास शामिल है।

मां समलेश्वरी मंदिर पश्चिमी ओडिशा का एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है।

अन्य ख़बरें

सिद्धारमैया दिखाएंगे अपनी ताकत, 26 नवंबर को मैसूरु में अहिंदा का बड़ा सम्मेलन कराने की तैयारी

Newsdesk

‘ईवीएम और बैलेट की चिंता छोड़ें, आत्मचिंतन शुरू करें’, भोपाल में आयोजित पदयात्रा में जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

Newsdesk

70 वर्ष की आयु पूरी, फिर भी कुलपति पद पर बने रहने को हाईकोर्ट में चुनौती

Newsdesk

Leave a Comment