25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

देहरादून में एक साथ दिखे तीन गुलदार, लोगों में दहशत का माहौल

देहरादून, 26 जनवरी । देहरादून में भी गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात देहरादून के करनपुर इलाके में फिर एक साथ तीन गुलदार देखे गए। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। तीनों गुलदार सड़क पर आराम से घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल में कैद की है।

दरअसल, करनपुर का इलाका काफी रिहायशी है। यहां डीएवी कॉलेज है और यहां काफी संख्या में स्टूडेंट रहते हैं। ऐसे में एक साथ तीन गुलदारों का इस तरह घूमना किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

कुछ दिनों पहले भी राजपुर और कैनाल रोड पर गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर दिया था। राजपुर की घटना में गुलदार ने एक 4 साल के मासूम को अपना शिकार बनाया था। इस घटना के बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए थे। साथ ही रात के समय गश्त भी की जा रही थी। लेकिन, कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई थी।

इस घटना के कुछ दिनों बाद ही कैनाल रोड पर गुलदार ने एक 12 साल के बच्चे पर हमला किया था। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 40 पिंजरे और 40 कैमरे भी लगाए हैं। लेकिन, अभी तक सफलता नहीं मिली है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading