29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, देवाधिदेव से की लोकमंगल की प्रार्थना

गोरखपुर, 29 जनवरी । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रुद्राभिषेक एवं अनुष्ठान पूर्ण कर देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल एवं जगत के कल्याण की प्रार्थना की।

ऐसी मान्यता है कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रुद्राभिषेक करने से भगवान शिवशंकर अत्यंत प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने वालों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में गोसेवा की।

मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और अत्यंत सर्दी के इस मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading