34.8 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

देहरादून में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 3 घायल

डोईवाला, 1 फरवरी । देहरादून के बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार कार के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे तभी इनकी तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

सभी घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस कार में 5 युवक सवार थे जो एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो कर वापस लौट रहे थे।

हादसे में 2 युवक यश, और ऋषभ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया। जबकि हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य ख़बरें

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बालाघाट में विद्यार्थियों को दी गई शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं छात्रवृत्ति मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन

Newsdesk

जेडीए की विवादित दुकान को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत मेडिकल कॉलेज के सामने देर रात हंगामा

Newsdesk

एमपीपीएससी 2025 मुख्य परीक्षा पर लगी रोक हटी हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading