30.5 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

अक्षय कुमार ने खुद गाया ‘शंभू’ गाना, टीजर में महादेव के अवतार में झूमते दिखे एक्टर

मुंबई, 3 फरवरी । अक्षय कुमार ने शनिवार को ‘शंभू’ नामक एक दिल छू लेने वाले म्यूजिक वीडियो के मोशन पोस्टर का अनावरण किया, जिसे खुद एक्टर ने गाया है। इसमें सुपरस्टार के अंदर छिपे शिवभक्त को प्रदर्शित किया गया है।

पारंपरिक पोशाक में अक्षय का अनोखा अवतार देखने को मिल रहा है। उन्होंने माथे पर पवित्र त्रिपुंड तिलक और शरीर पर टैटू बनाया हुआ है। वह शिव की भक्ति में लीन है।

मोशन पोस्टर लंबे बालों, रुद्राक्ष की माला, नाक में नथनी और हाथ में त्रिशूल के साथ दिव्य आभा को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ”जय महाकाल, शंभू गाने का वीडियो पांच फरवरी को रिलीज होने जा रहा है।”

‘शंभू’ गाने को अक्षय कुमार के साथ-साथ सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोसे ने भी गाया है।

अभिनव शेखर द्वारा लिखे गए गाने, विक्रम मॉन्ट्रोसे द्वारा म्यूजिक कंपोज गाने में जान डालते हैं।

इससे पहले, अक्षय ने फिल्म ‘टशन’ के लिए ‘बच्चन पांडे का टशन’ और फिल्म ‘स्पेशल 26’ से ‘मुझ में तू ही बसा’ गाया था।

‘शंभू’ 5 फरवरी को टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

दूसरे धर्म में शादी नहीं करेंगी रीम शेख, बोलीं- मैं 5 वक्त की नमाज पढ़ती हूं

Newsdesk

‘मैं परफेक्ट मां नहीं हूं’, अदिति मलिक ने बेटे एकबीर के लिए लिखा पोस्ट

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद, प्रिया कपूर सचदेव समेत 22 लोगों को नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading