November 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

हिमाचल से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 5 फरवरी । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने तड़के अंब अंदौरा से अयोध्या धाम तक ‘आस्था ट्रेन’ का उद्घाटन किया, जो राम भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इस अवसर पर हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने 1,074 श्रद्धालुओं के साथ ट्रेन के ऊना जिले के अंब अंदौरा से अपनी यात्रा शुरू करने पर खुशी व्यक्त की।

उन्‍होंने कहा, ”वर्षों का सपना सच हो गया है। राम मंदिर का निर्माण हो गया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश से अयोध्या धाम के लिए पहली ट्रेन राम भक्तों के जत्थों को लेकर रवाना हो गई है।”

अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश पार्टी प्रमुख राजीव बिंदल भी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

दीपावली पर आस्था और परंपरा से जगमगाते हैं शहडोल संभाग सहित अंचल के ऐतिहासिक लक्ष्मी मंदिर

Newsdesk

ग्राम पंचायत खैरी खैरलांजी में न्यू हिंदी क्रिकेट क्लब ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता समापन शामिल हुए पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment