September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिहार : विधवा बहू का चचेरे ससुर पर आया दिल, थाना परिसर स्थित मंदिर में कराई गई शादी

गोपालगंज, 5 फरवरी । बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां विधवा बहू को अपने ही चचेरे ससुर से प्रेम हो गया। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने जब इस संबंध का विरोध किया तो मामला थाना पहुंच गया। बाद में थाना परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई।

यह पूरा मामला भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव का है, जहां एक युवक की छह माह पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी के सामने चार बच्चों की परवरिश की समस्या आ गई। वह इस समस्या से लड़ रही थी, तभी उसके चचेरे ससुर ने मदद का हाथ बढ़ाया।

इसी बीच विधवा का दिल अपने ससुर पर आ गया और दोनों काफी करीब आ गए। जब इस रिश्ते की जानकारी रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को हुई तो विरोध शुरू हो गया। महिला लगातार अपने चचेरे ससुर पर शादी का दबाव बना रही थी। महिला के परिजन लगातार इस रिश्ते को तोड़ने का दबाव बना रहे थे।

रविवार को यह मामला थाना पहुंच गया। थाना पुलिस ने भी काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन, जब बात नहीं बनी तो शाम को थाना परिसर स्थित मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी गई।

इस शादी से महिला काफी खुश है। उसने कहा कि उसे जीवन का आसरा मिल गया। भोरे के थाना प्रभारी अनिल कुमार कहते हैं कि थाना परिसर में मंदिर है, जहां दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading