September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में 8 से 10 मार्च तक पुष्पोत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 6 फरवरी । ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क) एक बार फिर फूलों की खुशबू से महकेगा। आगामी 8, 9 और 10 मार्च को पुष्पोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से इस बार बसंत के मौसम में ग्रेटर नोएडा और आसपास के निवासियों को पुष्प प्रदर्षनी देखने को मिलेगी। इस वर्ष का थीम पुष्प डहेलिया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देष पर इस वर्ष पुष्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस बार की पुष्प प्रदर्षनी में फूलों की तमाम प्रजातियों के साथ ही फूलों की खेेती के विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्केप, सजावट आदि देखने को मिलेगी।

इसके अलावा लाइव संगीत और नृत्य-कला का कार्यक्रम होगा।

आगंतुकों को वनस्पतियों के बारे में जानकारी देने के लिए अनुभवी विशेषज्ञों से शैक्षिक कार्यशालाओं और इंटरैक्टिव सेशन का भी आयोजन किया जाएगा।

फूलों की डिजाइन, बागवानी और लैंड स्कैपिंग पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

सीईओ रवि कुमार और एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने ग्रेटर नोएडा वासियों से आगामी फ्लावर शो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading