17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

राम माधवानी ने मेरे अंदर छिपी खास कला को ढूंढा, जिसके बारे में मुझे खुद नहीं पता था : सुष्मिता सेन

मुंबई, 6 फरवरी । एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने निर्देशक राम माधवानी के साथ काम करने पर खुशी व्यक्त की और साझा किया कि कैसे राम माधवानी ने उनके अंदर छिपी खास कला को खोजा, जिनके बारे में उन्हें खुद भी नहीं पता था।

सुष्मिता राम माधवानी की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘आर्या’ में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

‘नीरजा’ के निर्देशक के साथ काम करने के बारे में जानकारी साझा करते हुए सुष्मिता ने कहा, “राम माधवानी के साथ काम करना हमेशा आनंददायक होता है। मैं वास्तव में उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करती हूं। उन्होंने सीधी-साधी आर्या को जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम व्यक्ति के रूप में बदल दिया।”

पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, “ऑफ-स्क्रीन, राम ने मेरे भीतर उस कला को खोजा है, जिनके बारे में मैं कभी खुद भी नहीं जानती थी। मुझ पर उनका भरोसा अविश्वसनीय है, उन्होंने मुझसे पहले ही मुझमें आर्या को देख लिया था।”

सुष्मिता ने आगे कहा, “‘आर्या अंतिम वार’ के लिए, राम और मैंने आर्या के किरदार को समझा। जब उन्होंने मुझसे उस किरदार में ढलने के लिए कहा, तो मैंने उनकी बात मानी और ठीक वैसे ही किया। आप स्क्रीन पर दर्द और गुस्सा देख सकते हैं, यह सब राम के मार्गदर्शन के कारण हुआ।”

‘आर्या अंतिम वार’ 9 फरवरी से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading