17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

करण जौहर ने नई वेब सीरीज ‘लव स्टोरियां’ का किया ऐलान, 6 डायरेक्टर्स दिखाएंगे रियल लाइफ लव स्टोरीज

मुंबई, 6 फरवरी । बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर एक नया स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट ‘लव स्टोरियां’ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीरीज में रियल लोगों की कहानियां होंगी, जो अलग-अलग बैकग्राउंड्स से आते हैं, और प्यार पाने के अपने सफर में मुसीबतों का सामना करते हैं।

अपकमिंग सीरीज में 6 रियल लाइफ लव स्टोरी की कहानी 6 डायरेक्टर्स अक्षय इंडिकर, अर्चना फड़के, कॉलिन डी कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाजिया इकबाल और विवेक सोनी की जुबानी देखने को मिलेगी।

‘लव स्टोरियां’ सोशल मीडिया कम्युनिटी के ‘इंडिया लव प्रोजेक्ट’ फीचर रियल लाइफ लव स्टोरीज पर बेस्ड है।

सीरीज के बारे में बात करते हुए, करण जौहर ने कहा, “‘लव स्टोरियां’ प्यार को उसके सभी रूपों में देखती है, जो सामान्य से परे संबंधों की एक सुंदर तस्वीर पेश करती है। एक फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर के रूप में इन सालों में, मुझे कई लव स्टोरीज को बताने का मौका मिला है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा की शैली को परिभाषित किया है। हालांकि, इंडिया लव प्रोजेक्ट के बारे में जिस बात ने मुझे प्रभावित किया, वह है उनमें से प्रत्येक की सच्चाई और ईमानदारी।”

उन्होंने आगे कहा, “ये अलग-अलग बैकग्राउंड्स के रियल लोगों की कहानियां हैं, जिन्होंने सच्चे प्यार को पाने के अपने सफर में मुसीबतों का सामना किया और दृढ़ता दिखाई। रियल लोगों की रियल स्टोरीज को दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में यह हमारा पहला प्रयास है और यह सीरीज भारत और दुनिया भर में दूर-दूर तक दर्शकों तक पहुंचने में सक्षम होगी।”

‘लव स्टोरियां’ 14 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading