23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

उत्तराखंड में गुलदार से दहशत, श्रीनगर में नाइट कर्फ्यू , शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग

श्रीनगर, 8 फरवरी । श्रीनगर में गुलदार का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। 7 से 9 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। शाम होते ही लोग बाजार में अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर घरों में कैद हो जाते हैं। श्रीनगर सहित कई इलाकों में ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

यहां बीते शनिवार और रविवार को एक गुलदार ने 2 मासूम बच्चों का शिकार कर उन्हें अपना निवाला बनाया था। महज 24 घंटे के अंदर हुई 2 मासूम बच्चों की मौत से स्थानीय लोगों में प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त था। इसके लिए लोग वन विभाग को दोषी मान रहे थे।

जिलाधिकारी और प्रमुख वन संरक्षक ने लोगों और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने और अन्य कदम उठाने के आदेश दिए हैं। अगर गुलदार पकड़ा जाता है तो उसे मारने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए 10 सदस्यीय टीम का गठन किया है। नाइट कर्फ्यू के साथ ही वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतें की अपील भी की है।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading