40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइममनोरंजन (रीजनल)

पबजी खेलने से मना करने पर बेटे ने पिता का गला रेता

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 19 अक्टूबर | मेरठ जिले में एक युवक ने पिता द्वारा पबजी खेलने से मना करने पर चाकू से उनका गला रेत दिया। गौरतलब है कि चीनी गेमिंग ऐप पबजी भारत में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं आरोपी आमिर ने भी पिता पर वार करने के बाद खुद को चाकू से घायल कर लिया। पिता और पुत्र दोनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

खबरों के अनुसार, यह घटना जिले के खरखौदा शहर के जमनानगर में गुरुवार को हुई थी, लेकिन पुलिस को घटना की सूचना तुरंत नहीं दी गई थी।

युवा ने अपने पिता इरफान पर इसलिए हमला किया, क्योंकि उन्होंने बेटे को लंबे समय तक गेम खेलने से मना किया था। अपने पिता की आलोचना से परेशान होकर आमिर ने चाकू उठाया और अपने पिता के गले पर कई बार वार किया। बाद में उसने खुद के गले पर भी वार किया।

सर्कल ऑफिसर देवेश सिंह ने कहा कि युवा के पिता ने जब उसे गेम नहीं खेलने के लिए कहा तो उसने अपने पिता का गला रेत दिया। युवा भी गंभीर हालत में है।

इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने कहा कि युवक के परिवार ने बताया कि वह नशे का आदी था और उसका इलाज चल रहा था।

अन्य ख़बरें

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

50 लाख लेकर फरार ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड—रिश्तेदारों संग रची साजिश, 7 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी”

Newsdesk

हॉस्टल से गायब छात्र नागपुर में मिला—ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसकर खुद ही रचा था ‘गायब होने’ का प्लान”

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading