30.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

उप्र में दलित महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म

कानपुर, 19 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दलित महिला के साथ गांव के पूर्व मुखिया सहित दो लोगों द्वारा कथित तौर पर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। हालांकि यह घटना एक सप्ताह पहले हुई थी, लेकिन पुलिस को रविवार को इसके बारे में सूचित किया गया।

पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) केशव कुमार चौधरी ने कहा, “पीड़िता के माता-पिता द्वारा दायर एक शिकायत के अनुसार, आरोपी उनके घर में उस समय घुस आए थे जब 22 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी और उन्होंने बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता को किसी से भी घटना के बारे में बोलने की हिम्मत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।”

उन्होंने आगे कहा, “आईपीसी और अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम, 1989 के संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसएचओ डेरापुर, सर्कल अधिकारी और अतिरिक्त एसपी के अलावा स्वाट टीम के साथ तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।”

गौरतलब है कि इससे पहले 19 सितंबर को हाथरस जिले में एक दलित महिला के साथ मारपीट करने और कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म होने के एक महीने बाद यह घटना घटी है। हाथरस मामले पर देशभर में लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

अन्य ख़बरें

राफेल फाइटर जेट को मिलेगा स्वदेशी टच, एफडीआर एनालिसिस सॉफ्टवेयर विकसित करने की तैयारी में भारतीय वायुसेना

Newsdesk

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जनसुनवाई में आए 782 आवेदन, कई का मौके पर निपटारा

Newsdesk

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला, इंडस्ट्री सेक्टर के लिए बनेगा नया पुलिस पद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading