October 31, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

फेसबुक ने निकाला वॉच प्लेटफॉर्म में वीडियो ढूंढ़ने का नया तरीका

सैन फ्रांसिस्को, 20 अक्टूबर | फेसबुक ने अपने वीडियो वाले प्लेटफॉर्म में कुछ बेहद ही रोमांचक फीचर्स पेश किए हैं। इस मंच पर प्रति महीने की दर से 125 करोड़ तक यूजर्स आते हैं और तमाम तरह के वीडियो का आनंद उठाते हैं। फेसबुक वॉच की खासियत है कि इसमें टीवी शोज, स्पोर्ट्स, न्यूज, म्यूजिक वीडियो, लाइव इवेंट्स जैसे कई वीडियो यूजर्स के मनोरंजन के लिए उपलब्ध रहते हैं।

फेसबुक ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा, “अब अपने पसंदीदा पेज या प्रोफाइल को फॉलो करने के साथ ही साथ अब आप अपने पसंदीदा टॉपिक को भी फॉलो कर सकते हैं। टॉपिक्स की मदद से आप अपने फीड पर दिखाए जाने वाले वीडियो का निजीकरण कर सकते हैं यानि कि अब फीड में वही कंटेंट आएंगे, जिनकी आपको जरूरत होगी।”

अमेरिका से इस फीचर की शुरुआत की जाएगी, जिसमें आप अपने पसंद के हिसाब से पेजों को ढूंढ़ भी पाएंगे, ताकि उन्हें आप फॉलो कर सकें।

अमेरिका सहित कुछ चुनिंदा बाजारों में यूजर्स वॉच में ‘व्हाट्स हैपेनिंग’ और ‘फीचर्ड’ जैसे सेक्शन देख पाएंगे।

कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा, “इस श्रेणी में वीडियो का चुनाव फेसबुक द्वारा किए जाएंगे इसलिए आप हाल के या यथार्थपूर्ण विषय सामग्रियों का आनंद ले सकेंगे जैसे कि टेलीविजन अकादमी एनुअल एम्मी अवॉर्ड्स या एमएलबी वर्ल्ड सीरीज हाइलाइट्स इत्यादि।”

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment