23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

अंकिता लोखंडे ने रिवीलिंग बैकलेस गाउन में दिखाया किलर अंदाज, अदाओं ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें!

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के खत्म होने के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. बेशक अंकिता शो की ट्रॉफी अपने नाम न कर पाई हों, लेकिन उन्होंने देशभर के कई लोगों का दिल जरूर जीता. इन दिनों एक्ट्रेस लगातार पार्टीज कर रही हैं. वहीं, उनके कई स्टाइलिश लुक्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसी बीच अब अंकिता ने फिर से अपने चाहने वालों के दिलों की धड़कनें बढ़ाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं.अंकिता ने कुछ देर पहले ही अपना नया लुक शेयर किया है. इसमें वह इलैक्टिंग ब्लू शेड का बैकलेस थाई हाई स्लिट रिवीलिंग गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं.अंकिता ने अपने इस लुक को सटल शिमरी बेस, न्यूड शाइनी लिस्ट और स्मोकी आई मेकअप से कंप्लीट किया है. इसके साथ उन्होंने बालों को ओपन रखा है. एक्ट्रेस इन फोटोज में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही हैं.इस आउटफिट के साथ अंकिता ने एक्सेसरीज के तौर पर कानों में डायमंड ईयररिंग्स पहने हैं. एक्ट्रेस ने अपने इस किलर लुक को कैमरे के सामने खूब फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिए हैं. अब फैंस की नजरें उनके इस ग्लैमरस लुक पर टिकी रह गई हैं. कुछ मिनटों में ही अंकिता के लुक पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं, जो तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं. बता दें कि अंकिता इस लुक में बिग बॉस की रीयूनियन पार्टी में शरीक होने के लिए पहुंची थीं, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की.दूसरी ओर अंकिता के वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद उनकी किस्मत चमक उठी हैं. दरअसल, एक्ट्रेस को जल्द ही फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में यमुनाबाई का किरदार निभाने हुए देखा जाने वाला है. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा को लीड रोल में देखा जाने वाला है. अंकिता के चाहने वाले उन्हें इस फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading