April 16, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सेंसेक्स 650 अंक उछला, 9300 के ऊपर निफ्टी

मुंबई, 27 अप्रैल| विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत तेजी के साथ हुई।

आरंभिक कारोबार के दौरान प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 650 अंक उछला और निफ्टी भी 150 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 9300 के उपर बना हुआ था।

सुबह 9.53 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 551.54 अंकों यानी 1.76 फीसदी की बढ़त के साथ 31878.76 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 162.60 अंकों यानी 1.78 फीसदी की तेजी के साथ 9317 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 331.82 अंकों की बढ़त के साथ 31659.04 पर खुला और 31977.82 तक उछला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 105.30 अंकों की तेजी के साथ 9259.70 पर खुला और 9345.65 तक उछला।

भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में सोमवार को अन्य एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से जोरदार लिवाली देखने को मिली जिससे प्रमुख संवेदी सूचकांक में पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त बनी हुई थी।

अन्य ख़बरें

सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए फरवरी-मार्च में 92,000 करोड़ रुपए की गारंटी को दी मंजूरी

Newsdesk

पश्चिम एशिया संकट के बीच एलपीजी आपूर्ति सामान्य, प्रवासी मजदूरों के लिए बढ़ाई गई छोटे सिलेंडरों की सप्लाई, कालाबाजारी पर कार्रवाई जारी: सरकार

Newsdesk

वैश्विक तनाव के बीच मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ नए वित्त वर्ष में प्रवेश कर रहा भारत: वी. अनंत नागेश्वरन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading