18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

यूएई : ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री, ‘भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। जहां उन्होंने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम ‘अहलान मोदी’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज अबू धाबी में आप लोगों ने नया इतिहास रच दिया है।

आप लोग यूएई के कोने-कोने से आए हैं और भारत के भी अलग-अलग राज्यों से आए हैं। लेकिन, सबके दिल जुड़े हुए हैं। इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर धड़कन कह रही है भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद। बस, इस पल को जी भरके जी लेना है। आज वो यादें बटोर लेनी है… जो जीवनभर आपके साथ रहने वाली है, जो यादें मेरे साथ भी जीवनभर रहने वाली है।

पीएम मोदी ने कहा, “आज मैं अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं। समंदर पार जिस देश की मिट्टी में आपने जन्म लिया है, मैं उस मिट्टी की खुशबू आपके लिए लेकर आया हूं। 140 करोड़ लोगों का संदेश लेकर आया हूं। संदेश यह है कि भारत को आप पर गर्व और गौरव है…”

पीएम मोदी ने कहा, “आपका उत्साह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सुंदर तस्वीर पेश करता है। आपने मुझे जो प्यार और समर्थन दिखाया है, वह अभिभूत करने वाला है। मैं आपमें से प्रत्येक का हृदय से आभारी हूं।”

बता दें कि पीएम मोदी 14 फरवरी को यूएई की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का उनका जोरदार स्वागत करने पर शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा लगा है, जैसे की मैं अपने ही घर और अपने ही परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं। ऐसा मैं हमेशा अनुभव कर रहा हूं। हम पिछले 7 महीने में पांच बार मिले हैं।

बता दें कि साल 2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की यूएई का यह सातवां दौरा है और पिछले आठ महीनों में उनकी यह तीसरी यात्रा है।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading