30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

संदेशखाली की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जारी रहेगा भाजपा का आंदोलन : मालवीय

नई दिल्ली, 14 फरवरी । भाजपा ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख को सीरियल रेपिस्ट बताते हुए पीड़ित महिलाओं के पक्ष में आंदोलन कर रहे अपने नेताओं को जबरदस्ती बल प्रयोग कर हटाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ममता बनर्जी शाहजहां शेख को अब बचा नहीं सकती और संदेशखाली की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

ममता सरकार और पश्चिम बंगाल की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी एवं भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भाजपा नेताओं के साथ पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार के वीडियो को शेयर करते हुए बुधवार सुबह एक्स पर पोस्ट कर कहा, “यह व्यापक रूप से माना जाता है कि शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल पुलिस के संरक्षण में है। उसकी गिरफ्तारी से पिटारा खुल जाएगा और ममता बनर्जी के सड़े हुए आपराधिक साम्राज्य को निगल जाएगा। लेकिन वही पश्चिम बंगाल पुलिस कल रात, संदेशखाली की महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर रहे भाजपा के विरोध प्रदर्शन को बाधित करने के लिए पूरी ताकत से लगी हुई थी।”

इससे पहले भी मालवीय ने ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना करते हुए रात को एक्स पर पोस्ट कर संदेशखाली की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का आंदोलन जारी रहने का दावा करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल पुलिस ने हमारे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चोरों की तरह, बशीरहाट से आधी रात में जबरदस्ती हटा दिया, जहां वे विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। महिलाओं सहित हमारे कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें टांके लगे हैं, कुछ को अग्रिम चिकित्सा के लिए भर्ती कराना पड़ा है। ममता बनर्जी अब सीरियल रेपिस्ट शाहजहां शेख को बचा नहीं सकतीं। संदेशखाली की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। हम किसी भी कीमत पर पश्चिम बंगाल की महिलाओं को निराश नहीं होने देंगे।”

अन्य ख़बरें

भारत रूस को पछाड़ विदेशी मुद्रा भंडार में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा

Newsdesk

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : पर्यटन को कम न आंकें, जीडीपी में बड़ा योगदान- साउथ अफ्रीका टूरिज्म हेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading