September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

‘न्याय यात्रा’ बिहार पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने भाजपा को बताया ‘झूठ की गारंटी’

पटना, 15 फरवरी । कांग्रेस के नेता राहुल गांधी गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद पहुंचने वाले हैं। इससे पहले ही उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने मोदी की गारंटी पर तंज कसते हुए पहले ‘पुरानी गारंटियों’ का हिसाब देने के लिए कहा है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “मोदी जी, ‘नई गारंटियों’ से पहले ‘पुरानी गारंटियों’ का हिसाब करो।”

उन्होंने लिखा, “2 करोड़ नौकरी हर साल की गारंटी – झूठ। किसान की आय दोगुनी करने की गारंटी – झूठ। काला धन वापस लाने की गारंटी – झूठ। महंगाई कम करने की गारंटी – झूठ। हर खाते में 15 लाख की गारंटी – झूठ। महिला सुरक्षा और सम्मान की गारंटी – झूठ। 100 स्मार्ट सिटी बनाने की गारंटी – झूठ। रुपए को मज़बूत करने की गारंटी – झूठ। चीन को लाल आंख दिखाने की गारंटी – झूठ। न खाऊंगा, न खाने दूंगा की गारंटी – झूठ।”

गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए आगे लिखा कि 10 साल से झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री देश में ठगी का व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा सरकार मतलब झूठ और अन्याय की गारंटी, देश के सपनों के साथ न्याय कांग्रेस करेगी।

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार में प्रवेश कर रही है। गांधी गुरुवार को औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी पहले हवाई मार्ग से गया आयेंगे उसके बाद वे औरंगाबाद जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांधी औरंगाबाद के गांधी मैदान में दोपहर बाद 1.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे।

 

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading