18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 50 करोड़ रुपये की ओर, छठे दिन कमाई में आया बंपर उछाल

शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इन दिनों सिनेमाघरों में है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। लिहाजा कयास लगाए जा रहे थे कि वैलेंटाइन डे के मौके पर इसकी कमाई में अच्छा इजाफा होगा और हुआ भी वैसा ही।फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन बढिय़ा कारोबार किया।आइए जानते हैं अब तक यह फिल्म देशभर में कितनी कमाई कर चुकी है।फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन 9.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन चौथे दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ की कमाई की। 5वें दिन इस फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने वैलेंटाइन डे यानी छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये छापे। मतलब कि बीते दिन के मुकबले दोगुनी कमाई की।अब इस फिल्म ने भारत में 41.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। उधर दुनियाभर में फिल्म की कमाई 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।फिल्म की कहानी एक रोबोट की है। ये रोबोट कृति हैं, जिनसे शाहिद को प्यार हो जाता है। इसके बाद वह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इसे अपने परिवार के पास लेकर जाता है। फिर क्या कुछ होता है, यही सब फिल्म में दिखाया गया है।तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 9 फरवरी को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया था। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अमित जोशी और आराधना साह ने संभाली है, वहीं फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं।इस फिल्म की रिलीज का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाडिय़ा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading