17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

इंदौर में पकड़े गए पांच वन्य प्राणी तस्कर भेजे गए जेल

इंदौर 17 फरवरी। मध्य प्रदेश के इंदौर में वन्य प्राणियों की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) मध्यप्रदेश को वन्यजीवों की तस्करी की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर टाइगर स्ट्राइक फोर्स, इन्दौर के दल ने बिजवाड़-कांटाफोड़ मार्ग पर वन्यप्राणियों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दो रेडसेंडबोआ सांप, तीन इंडियन फ्लेपशेल टर्टल (कछुआ) के साथ पकड़ा और उनके पास से दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की।

वन्य प्राणी तस्करी के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर इस गिरोह के दो और सदस्यों को पकड़ा गया । इन दो आरोपियों के पास से एक इंडियन फ्लेपशेल टर्टल (कछुआ) बरामद किया गया ।

पांचों आरोपियों के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और इंदौर के विशेष न्यायालय में पेश कर रिमांंड पर लेकर पूछताछ की गई। बाद में न्यायालय द्वारा आरोपियों की जमानत निरस्त कर जेल भेज दिया गया।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading