34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बनभूलपुरा हिंसा मामला : पुलिस ने और 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक 68 पकड़े गए

हल्द्वानी, 20 फरवरी | हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पिछले दिनों हुई हिंसा के मामले में पुलिस को सोमवार को एक और कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने और 10 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। इनके पास से 2 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए 10 उपद्रवियों में 2 वांटेड भी शामिल हैं, जिनके नाम तसलीम और वसीम हैं। इन 2 वांटेड अपराधियों के गिरफ्तार होने के बाद अब तक कुल 5 वांटेड अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने पेट्रोल बम बनाने के लिए पेट्रोल की सप्लाई करने वाले अरबाज को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए उपद्रवियों की संख्या अब 68 हो गई है।

नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने बताया कि हल्द्वानी हिंसा मामले में सोमवार को 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। दो मुख्य आरोपी तसलीम और वसीम को भी गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड अब्दुल और उसका बेटा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

अन्य ख़बरें

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading