June 24, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

अभी भी सिवनी कोतवाली में जमे हैं एसआई गरसिया, स्थानांतरण नहीं होने पर उठ रहे सवाल


क्या नए पुलिस अधीक्षक ऐसे विवादित एसआई को दिखाएंगे बाहर का रास्ता?सिवनी- सिवनी कोतवाली में लंबे समय से पदस्थ एसआई गरसिया को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर इतने लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के बावजूद उनका स्थानांतरण क्यों नहीं किया जा रहा है।

जानकारों के अनुसार एसआई गरसिया पूर्व में यातायात शाखा में पदस्थ रहने के दौरान भी विभिन्न विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं अब कोतवाली में उनकी कार्यप्रणाली को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त कुछ व्यक्तियों के साथ भी एसआई गरसिया के विशेष संबंध होने की बातें क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

अब लोगों की निगाहें जिले के नए पुलिस अधीक्षक पर टिकी हैं। आमजन के बीच यह चर्चा है कि क्या नए पुलिस अधीक्षक इन शिकायतों और चर्चाओं को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे तथा आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

*यातायात मे रहते कि थी पत्रकारो से अभ्रदता*
एस आई गयरसिया जो कि चलान काटने मे माहिर और गरीबो को परेशान करने के लिए जाने जाते है मगर वर्दी का इतना रोब कि वो भुल गए कि वो एक पत्रकार से बात कर रहे है यदि एस आई गयरसिया पत्रकार से अभ्रदता और गली गलोच मे बात करते है तो सोचो आमजनता का क्या होता होगा

अन्य ख़बरें

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आंदोलन मुसलमानों तक सीमित नहीं, सभी समुदाय शामिल होंगे: जमात-ए-इस्लामी

Newsdesk

वारासिवनी सांदीपनि विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

Newsdesk

दूध के उचित मूल्य की मांग को लेकर किसानों की विशाल रैली, 25 जून से दूध आपूर्ति बंद करने की चेतावनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading