18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

तमिल ड्रामा फिल्म का निर्देशन करेंगी अंजलि मेनन

मुंबई, 20 फरवरी । ‘बैंगलोर डेज’, ‘मंजादिकुरू’, ‘उस्ताद होटल’, ‘कूडे’ और ‘वंडर वुमेन’ के लिए मशहूर फिल्म निर्माता अंजलि मेनन एक तमिल फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं।

इस ड्रामा फिल्‍म के लिए निर्माता केआरजी स्टूडियो के साथ सहयोग कर रही हैं।

निर्देशक अंजलि ने कहा, “मैं केआरजी स्टूडियो के साथ सहयोग की आशा कर रही हूं। हम विश्व स्तर पर हमारी संस्कृतियों पर बनी आकर्षक फिल्में बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दर्शक भाषा की परवाह किए बिना इन कहानियों से जुड़ रहेे हैं। हम दर्शकों को एक ही समय में यादगार, मनोरंजक और विचार करने योग्‍य सिनेमाई यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं।”

केआरजी के निर्माता और सह-संस्थापक कार्तिक गौड़ा ने कहा, “अंजलि मेनन के साथ हमारा सहयोग एक नए अध्याय का प्रतीक है। हम सिनेमा के जादू में विश्वास करते हैं। यह साझेदारी विभिन्न दर्शकों और भाषाओं में गूंजने वाली कहानियों को गढ़ने के प्रति हमारे समर्पण का उदाहरण है।”

उन्‍होंने कहा, ”इस दिशा में हमारी यात्रा तब शुरू हुई, जब मेरे प्रिय मित्र विजय सुब्रमण्यम और मैं ऐसी कहानियों पर चर्चा कर रहे थे, जो दर्शकों पर प्रभाव डाल सके। मैं इस चीज के लिए आभारी हूं कि उन्होंने हमारा काम देखा और हमारे साथ जुड़ने का फैसला किया। हमें उम्‍मीद है कि यह साझेदारी लोगों को बेहतर सिनेेमाई अनुभव देगी।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading