23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

रियो ओपनर में अल्काराज़ को टखने में लगी चोट, दो गेम के बाद हुए रिटायर

रियो डी जेनेरो, 21 फरवरी । शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज़ को थियागो मोंटेइरो के खिलाफ रियो ओपन के शुरुआती मैच के दौरान केवल दो अंक के बाद टखने में चोट लग गई। उन्होंने मैच जारी रखने के प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह रिटायर हो गए।

टूर्नामेंट वेबसाइट के अनुसार, फोरहैंड रिटर्न मारने के बाद अल्काराज़ कोर्ट के सेंटर में पीछे की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान मोंटेइरो के रिटर्न को खेलने के प्रयास में स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने मोमेंटम को रोकने के लिए अपना दाहिना पैर अड़ाया, लेकिन उसका दाहिना टखना बुरी तरह मुड़ गया और वह पीठ के बल जमीन पर गिर गये।

मोंटेइरो की मदद से वह अपनी बेंच पर वापस आये और एटीपी फिजियो एलेजांद्रो रेसनिकॉफ ने उनके टखने को कसकर बांध दिया। वह कोर्ट पर लौटे और ब्राजीलियाई खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर 1-0 की बढ़त ले ली। लेकिन उनके मूवमेंट अच्छे से नहीं हो रहा था और अगले गेम में सर्विस गंवाकर वह रिटायर हो गये।

अल्काराज ने कहा, “कल मैं अपने टखने की जाँच कराऊँगा और देखूंगा कि यह कुछ गंभीर है या नहीं।” मुझे दर्द महसूस हो रहा था। मैं ठीक से चल नहीं पा रहा था, और मुझे पता था कि इसे जारी रखना असंभव होगा। मैंने सोचा कि अगर मैं इतने लंबे मैच खेलता रहा तो स्थिति और खराब हो जाएगी और इसीलिए मैंने (मैच से) रिटायर होने का फैसला किया।”

अन्य ख़बरें

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading