32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

इंडियन वेल्स खिताब का डिफेंड करने कोर्ट पर लौटेंगे चोटिल अल्कराज

नई दिल्ली, 22 फरवरी । चोट से जूझ रहे कार्लोस अल्कराज टेनिस के शिखर पर जाने के लिए बेताब हैं। साथ ही उन्हें उम्मीद है कि वो इंडियन वेल्स खिताब का डिफेंड करने के लिए जल्दी फिट हो जाएंगे।

कार्लोस अल्कराज ने अपने सोशल मीडिया पर चोट की अपडेट शेयर की है।

मंगलवार को थियागो मोंटियरो के खिलाफ रियो डी जनेरियो में अपने पहले मैच में अल्कराज चोटिल हो गए थे, इसके बाद उन्हें मैच को बीच में ही छोड़ना पड़ा।

पूर्व विश्व नंबर 1 ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस चोट के बाद मेरे टखने का एमआरआई हुआ। मेरे डॉक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट ने जांच के बाद बताया कि यह एक ग्रेड सेकेंड मोच है। इसके कारण मुझे कुछ समय के लिए कोर्ट से बाहर रहना पड़ेगा! लास वेगास और इंडियन वेल्स में मिलते हैं!

इंडियन वेल्स में मौजूदा चैंपियन के रूप में अल्कराज को एटीपी मास्टर्स 1000 का बचाव करने के लिए विश्व नंबर 2 रैंकिंग के लिए जैनिक सिनर की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading