19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

बेयॉन्से के बाद, पेरिस हिल्टन ने पहनी भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता की ड्रेस

नई दिल्ली, 22 फरवरी । अमेरिकी मीडिया हस्ती, व्यवसायी और सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई ड्रेस पहनकर सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा।

डिजाइनर और सोशलाइट ने अपने-इंस्टाग्राम अकाउंट में इस लुक को शेयर किया।

फोटो में पेरिस हिल्टन सफेद ड्रेस में एक परी की तरह दिख रही थीं। उन्होंने एम्बेलिश्ड स्टिलेटोस के साथ एल्बो हाई ग्लव्स के साथ लुक को पूरा किया। उन्होंने अपने सुनहरे बालों को खुला छोड़ा, बोल्ड आंखें और न्यूड लिप्स चुने।

पेरिस ने सफेद ड्रेस में फोटो शेेेयर की, इसे कैप्शन दिया: “पेरिस इन वंडरलैंड।”

डिजाइनर ने भी उसी ड्रेस में पेरिस की एक और फोटो शेयर की। उन्होंने बताया कि यह ड्रेस उनके पेरिस कॉउचर वीक कलेक्शन स्प्रिंग समर 23 से थी।

पिछले हफ्ते, गुप्ता ने ग्रैमी विजेता गायिका बेयॉन्से की न्यूयॉर्क फैशन वीक से एक फोटो शेयर की थी।

उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, लिज़ो, काइली मिनोग को भी अपना स्टाइल दिया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading