28.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

लोकसभा चुनाव से पहले आज अपने संसदीय क्षेत्र को पीएम मोदी देंगे उपहार

वाराणसी, 23 फरवरी।लोकसभा चुनाव से पहले काशी की जनता को कई परियोजनाओं की सौगात देने काशी पहुंचे प्रधानमंत्री शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह चुनावी आगाज भी करेंगे। मोदी तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे व दो जनसभाएं करेंगे।

विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही आस्था के प्रमुख केंद्र सीर गोवर्धन में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। पूर्वाह्न 11:15 बजे प्रधानमंत्री संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर पूजा और दर्शन करेंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे, प्रधानमंत्री श्री संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे।

दोपहर 1:45 बजे, प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे, जहां वह वाराणसी में 13100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : पर्यटन को कम न आंकें, जीडीपी में बड़ा योगदान- साउथ अफ्रीका टूरिज्म हेड

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading