July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

ग्वालियर में शराबियों ने मेडिकल छात्राओं को छेड़ा

ग्वालियर, 26 फरवरी । मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में रविवार की रात शराबी युवकों ने मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट की। उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने सड़क पर धरना दिया।

रविवार की रात चिकित्सालय परिसर में बाहरी युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ की। इन युवकों की हरकत का जब जूनियर डॉक्टरों ने विरोध किया, तो युवकों ने उनसे मारपीट करने के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के एक जवान ने एक जूनियर डॉक्टर को चांटा मार दिया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। मेडिकल छात्रों ने सड़क पर धरना दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस जवान पर कार्रवाई और अस्पताल परिसर में पुलिस की तैनाती पर सहमति बनने के बाद धरना खत्म हुआ।

अन्य ख़बरें

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading