30.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

मुरैना में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव, कई घायल

मुरैना, 29 फरवरी । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग की गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नूराबाद थाना क्षेत्र के चौखूंटी गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात फायरिंग और पथराव तक आ गई। इस फायरिंग और पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पथराव और फायरिंग करते हुए लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस विवाद से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेकर नूराबाद थाने लाई है। वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान की बात कही जा रही है।

अन्य ख़बरें

वाराणसी में एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारा गया झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू

Newsdesk

मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका

Newsdesk

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading