38.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीमनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने अपनी कातिलाना अदाओं से बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, यूजर्स हुए घायल

भोजपुरी स्टार मोनालिसा सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं. आए दिन वे अपनी सिजलिंग और ग्लैमरस पोस्ट के साथ फैंस का दिल धड़काती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया का तापमान तेज कर दिया है. मोनालिसा ने पिस्ता कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहना है. लाइट मेकअप के साथ बाल खुले छोड़े हैं और गोल्डन इंयररिंग्स उनपर काफी जच रहे हैं. साथ ही एक्ट्रेस कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक किल पोज देते दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल लही हैं और फैंस उनकी हॉटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.आपको बता दें मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के लिए वीडियो और फोटो डालती रहती हैं. उनके चाहने वाले उनकी हर अपडेट पर नजऱ रखते हैं. मोनालिसा बिग बॉस में भी रह चुकी हैं. वहीं भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने अपनी अदाकारी और मेहनत के दम पर खास पहचान बनाई है. मोनालिसा ने 15 साल की उम्र में काम शुरु कर दिया था. एक समय था जब उन्होंने होटल में भी काम किया था. जहां उन्हें बहुत कम सैलरी मिलती थी. आज मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप की एक्ट्रेस हैं. मोनालिसा ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलुगू, कन्नड़ और उडिय़ा फिल्मों में भी काम किया है.

अन्य ख़बरें

भविष्य की विरासत के लिए काम करना चाहती हूं : अनन्या पांडे

Newsdesk

भूत बंगला ने 15वें दिन भी मचाया धमाल

Newsdesk

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रितेश देशमुख की फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading