June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कृषि कानूनों में संशोधन किसानों पर प्रहार : सचिन पायलट

भोपाल, 27 अक्टूबर | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार के कृषि संशोधन कानूनों को किसानों पर घातक प्रहार बताया है। मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने आए पूर्व केंदीय मंत्री पायलट ने मंगलवार को मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि कानूनों में जो संशोधन किया है, वह किसानों के ऊपर घातक प्रहार है। मंडी बंद, हाट बंद, मजदूरी बंद और समर्थन मूल्य बंद हो जाएगा तो यह किसानों के लिए घातक साबित होगा।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शिवपुरी जिले की पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मप्र में शिवराज सरकार पिछले दरवाजे से सरकार में आ गई है, लेकिन लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता होती है और उसी के पास नेताओं को वोट मांगने के लिए आना पड़ता है। इसलिए इस विधानसभा उपचुनाव में जनता सोच-समझकर निर्णय करे और देश को बांटने वाली ताकतों को परास्त करे।

उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यही पार्टी है जो देश की आजादी के पहले से जनहित व देशहित में काम कर रही है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

Newsdesk

भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को गति मिली: 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी

Newsdesk

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading